Tuesday 17 November 2015

SSC Stenographer Grade C and D Pattern of Examination


SSC Stenographer Grade C and D

1. परीक्षा की योजना

   लिखित परीक्षा
   लिखित परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्नपत्र होगा जैसा की नीचे दर्शाया गया है।
१. सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति      50 प्रश्न
२. सामान्य जानकारी    50 प्रश्न
३. अंग्रेजी भाषा एवं परिज्ञान     100 प्रश्न
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -0.25 अंक मिलेगा।

 कौशल परीक्षण (हिन्दी माध्यम से)
लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों को कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षण केवल पास करना होता है। सभी अभ्‍यार्थियों की पॉंच प्रतिशत गलतियॉं मॉफ होती है। गलतियों की माफी का निधार्रण रिक्‍तियों की संख्या के अनुसार भी होता है। अर्थात् अधिक रिक्‍तियॉं होने पर, अधिक गलतियॉं मॉफ हो सकती हैं। इसका फाइनल मेरिट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Stenographer Grade C के लिए
100 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का श्रुतलेख बोला जाएगा। अभ्यार्थियों को इसे 55 मिनट में या इसके अन्दर, कंप्यूटर पर लिप्यांतरित करना होगा।

Stenographer Grade D के लिए
80 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट का श्रुतलेख बोला जाएगा। अभ्यार्थियों को इसे 65 मिनट में या इसके अन्दर, कंप्यूटर पर लिप्यांतरित करना होगा।

 2. Final Selection
कौशल परीक्षण को सफलता पूर्वक पास करने के पश्‍चात आपका नाम उन अभ्‍यार्थियों की सूची में रखा जाएगा, जिन्‍होंने कौशल परीक्षण को सफलता पूर्वक पास कर लिया है। अब उन अभ्‍यार्थियों की सूची को उनके लिखित परीक्षा में प्राप्‍त अंको के घटते क्रम के अनुसार ऊपर से नीचे तक लगाया जायेगा। अर्थात् जिनके अंक ज्‍यादा हैं, उनको सूची में ऊपर रखा जायेगा। अब जितनी रिक्‍तियॉं है उतने अभ्‍यार्थियों को ऊपर से चुन लिया जाएगा। इस तरह जो अंतिम अभ्‍यार्थी के अंक होंगे वही फाइनल कट ऑफ होगा।

समान अंक वाले अभ्‍यार्थियों पर फैसला
जिन अभ्‍यार्थियों के अंक समान हैं। उनकी वरीयता का क्रम निम्‍न आधार पर तय किया जायेगा।
  1. भाग 1 यानी रीजनिंग में अधिक अंक वाले को ऊपर रखा जाएगा।
  2. जिस अभ्‍यार्थी की उम्र ज्‍यादा है उसको ऊपर रखा जाएगा।
  3. जिस अभ्‍यार्थी का नाम अंग्रेजी वर्णमाला के आधार पर पहले आएगा उसको ऊपर रखा जाएगा।